दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी हुए निर्वाचित रामसेवक अध्यक्ष रवि अग्रवाल उपाध्यक्ष

Nizam ansari


दुर्गा पूजा पर्व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है। जिसमें सर्व सम्मति से राम सेवक गुप्ता को अध्यक्ष व रवि अग्रवाल श्याम सुंदर चौधरी राजकुमार मोदनवाल अभय प्रताप सिंह मनोज संजय को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों से नगर पंचायत वासियों ने यह उम्मीद लगाई है कि नव निर्वाचित पदाधिकारी गण दुर्गा पूजा पर्व सकुशल सम्पन्न कराएंगे । अनुप कसौधन को महा मंत्री सतीश मित्तल को कोषाध्यक्ष किशोरी लाल को संचालक बनाया गया है। इन मुख्य पदाधिकारियों के सहयोग के लिए दो दर्जन पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। आज हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को को नगर वासियों ने बधाई दी है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post