मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ( अम्बावत ) ने किया हाईवे 730 जाम

अभिषेक शुक्ल

शोहरतगढ। भारतीय किसान यूनियन(अम्बावता) के राष्ट्रीय प्रवक्ता कपिल देव राय, प्रदेश महासचिव ईश्वर प्रसाद मिश्रा व जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर शोहरतगढ़ तहसील परिसर किसान पंचायत की बैठक कर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर 16 सूत्री जन समस्याओं का मांग किया। कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

धरना प्रदर्शन में एसडीएम व थानाध्यक्ष नही पँहुचे तो भकियू के कार्यकर्ताओं एनएच 730 का चक्का जाम कर दिया। कुछ समय आवागमन बाधित रही। तत्काल एसडीएम पहुचकर उनकी मांगों का ज्ञापन लेकर मार्ग को खाली करवाया।
किसान पंचायत में जिलाध्यक्ष फागू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सेमरा सागर में नगर पंचायत शोहरतगढ़ का कूड़ा डालकर सागर को विलुप्त करने का प्रयास किया जा रहा हैं। सागर पर कुछ लोगो द्वारा अबैध कब्जा कर लिया गया हैं। जिसके कारण सागर से किसान पानी नही निकाल पा रहे हैं। जिससे किसान की फसल का काफी नुकसान हो रहा हैं। बानगंगा कैनाल नहर से छोटी नहर जीतपुर तक गया है, लेकिन बीच वह टूट गई है। अतरी से संगवारे बनी सड़क में पाइप नही डालने से, किसानों के खेतों में पानी नही पहुँच रहा हैं। और उन्होंने गौहनिया से गंगाराम महदेवा तक बनी सड़क, नकथर से पुल से परिगवा होते जीतपुर सड़क, चेतिया मार्ग से अगया, चोहट्टा से अकरा, मड़वा रेलवे क्रांसिग से नकथर सड़क, और विजली समस्या, खतौनी समस्या सहित शेत्र आदि समस्याओं को निदान कराने की मांग तहसील परिसर एक दिवसीय धरना देकर मांग किया गया हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा के फागू प्रसाद गुप्ता, जबीउल्लाह, जितेन्द्र सिंह, चन्द्रबली, अशोक मोर्या, रामललित, हरिप्रसाद शुक्ल सहित आदि लोग रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post