विश्व हिन्दू महासंघ ने आयोजित किया “श्री राम के महत्त्व” विषय पर संगोष्ठी

नियुक्त किये बाँसी, ब्लाक एव तहसील के पदाधिकारी

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू महासंघ संगठन के विस्तार को लेकर बांसी के गोल्हौरा में विश्व हिन्दू महासंघ बांसी की ब्लाक एव तहसील इकाई द्वारा श्री राम के महत्व पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के अंत मे बांसी ब्लाक एव तहसील के पदाधिकारियों को मनोनय पत्र दिया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अथिति विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ निःस्वार्थ भाव से हिन्दुतत्व के लिए कार्य करती है। हिन्दू हितों की रक्षा के लिए हो संगठन कार्य करती है। आज इस संगोष्ठी के माध्यम से भगवान श्री राम का अलख जगाने का कार्य भी आप सब के बीच किया जा रहा है। भगवान श्री राम सिर्फ अपने देश मे ही नही बल्कि विश्व के कई देशों में पूज्यनीय है। उन्होंने कहा हम संगठित होकर किसी भी असम्भव कार्य को सम्भव कर सकते हैं। इसलिये हमे अपनी संस्कृति की रक्षा के लिये संगठित होना पड़ेगा। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इन्दु कुमार सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है। विषम परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने हर दायित्व का निर्वहन किया। इसलिए भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू महासंघ जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम चन्द्र जी धर्म के साक्षात् स्वरूप हैं। अगर धर्म के किसी अंग को देखना है, तो भगवान राम का जीवन देखिये। आपको धर्म की असली पहचान हो जाएगी। राम उत्तर में जन्मे और दक्षिण में उन्होंने धर्म की पताका फहराई। राम पूरे देश में समाए हुए हैं, क्योंकि राम लोगों को जोड़ते हैं। राम का होना मर्यादाओं का होना है। राम आदर्श पुत्र, भाई और न्यायप्रिय नायक हैं। भारतीय जनमानस में राम का महत्त्व केवल इसलिए नहीं है कि उन्होंने जीवन में इतनी मुश्किलें झेलीं, बल्कि उनका महत्त्व इसलिए भी है, क्योंकि उन्होंने उन तमाम कठिनाइयों का सामना बहुत ही सहजता से किया। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है, क्योंकि अपने सबसे मुश्किल क्षणों में भी उन्होंने स्वयं को बेहद गरिमापूर्ण रखा आज विश्व के 60 देशों में रामकथा एवं 24 देशों में रामलीला का आयोजन किया जाता है। राम विश्व में भारतीयता के ब्रांड एंबेसडर हैं। संगोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र बहादुर सिंह, फतेह बहादुर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष बर्डपुर अमन जायसवाल, कपिलवस्तु नगर अध्यक्ष राजन मोदनवाल ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद शुक्ला ने किया। संगोष्ठी के दौरान आशीष श्रीवास्तव, गीतेश्वर पाण्डेय, कौशल किशोर शुक्ला, योगेंद्र सिंह, मनोज द्विवेदी, वीर विक्रम सिंह, अंकित सिंह, अनूप पाण्डेय, राहुल जायसवाल, राम बृक्ष चौधरी, रितेश पटेल, अनिल चौधरी, अमित पटेल, रोहित वर्मा, अनूप दूबे, सचेन्द्र नाथ त्रिपाठी, धर्मपाल मौर्य, सन्तोष कुमार, मंगेश चौरसिया, रोहित वर्मा आदि लोगो संगठन को मजबूत करने हेतु जिम्मेदारी दी गई।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post