समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
📅 Published on: October 12, 2022
इन्द्रेश तिवारी
सिद्धार्थनगर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर दिवंगत महान समाजवादी पुरोधा समाजवादी पार्टी के संस्थापक हमारे संरक्षक धरतीपुत्र आदरणीय नेता जी को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई और ईश्वर से नेता जी की आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की गई!
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि आज का दिन समाजवादियों के लिए हृदयाघात वाला दिन है आज देश और प्रदेश को नई दिशा देने वाला समाजवाद का सूर्य अस्त हो गया हम लोगों ने ही नहीं बल्कि देश ने एक महान नेता को खो दिया अब इसकी भरपाई जन्म जन्मांतर तक संभव नहीं देश की राजनीति मैं नेताजी के ना रहने से जो स्थान रिक्त हुआ है अब उसकी भरपाई जन्म जन्मांतर तक संभव नहीं नेता जी किसानों मजदूरों नौजवानों बेरोजगारों वंचितों शोषित समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज वन कर अपने सिद्धांतों व्यक्तित्व संघर्ष और विचारों से सदैव भारतीय राजनीति में गूंजते रहेंगे और राजनीति के क्षितिज पर सदैव उदीयमान सूर्य की तरह चमकते रहेंगे अपने नीतियों सिद्धांतों अपने व्यक्तित्व अपने विचारों से नेताजी सदैव अमर रहेंगे !
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष लालजी यादव पूर्व विधायक अनिल सिंह नागेंद्र नाथ चतुर्वेदी मोहम्मद इदरीश पटवारी चमन आरा रागिनी सुरेश यादव अब्दुल कलाम सिद्दीकी चंद्रमणि यादव रियाज़ अहमद एडवोकेट विजय चौधरी रमजान अली फिरोज आलम शैलेंद्र शर्मा सोनू यादव मोहम्मद हारून रामसेवक लोधी जावेद आलम चंद्रहास यादव शब्बू सलीम राकेश यादव राजकुमार यादव वीरू यादव रवि शंकर यादव नागेश्वर मिश्रा अमरेंद्र पांडे चंचल यादव जुनेद आलम अंगद यादव चुन्नू भाई रोहित श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!
अब्दुल कलाम सिद्दीकी
मीडिया प्रभारी सदस्य जिला कार्यसमिति समाजवादी पार्टी सिद्धार्थनगर


