उसका बाज़ार – प्रशासन द्वारा बाँध काटने का ग्रामीणों ने किया विरोध जे सी बी सहित वापस
📅 Published on: October 18, 2022
देवेन्द्र श्रीवास्तव
जनपद में बाढ़ का तांडव बना हुवा है दिन प्रतिदिन कहीं न कहीं बंधों के टूटने का क्रम जारी है उसका नगर क्षेत्र के ग्राम अजिगरा गाय घाट बांध पर अजिगरा के टोला ठडवरिया के पास बांध सोमवार की शुबह से ओवर फ्लो हो रहा है। प्रशासन बांध पर बोरी रखकर ओवर फ्लो रोकने का असफल प्रयास कर रहा था ।
जब यह नहीं रुका तो एस डी एम नौगढ़ ने अपनी निजी योजना के क्रम में जे सी बी से बाँध काटने के लिए पहुँच गए और बाँध को काटने की कोशिस के दौरान ग्रामीणों ने इसका जोरदार विरोध किया जिससे उलटे पाऊँ दल बल को वापस आना पड़ा |
बताते चलें की यदि पानी का बहाव बढ़ा या बांध टूटा तो नटवा ,बगहिया अजिगरा गांव और प्रभावित होगा। यहाँ पहले से ही बाढ़ की स्थिति है। और पानी का दबाव बढ़ा तो उसका बेलसड बांध बेलसड, करमा के पास टूट सकती है।


