जन विश्वाश यात्रा का होगा भव्य स्वागत- जगदम्बिका पाल

यात्रा को लेकर भाजपा बर्डपुर मण्डल कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

जे पी गुप्ता

बर्डपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जन विश्वास यात्रा के भव्य स्वागत कार्यक्रम को लेकर भाजपा बर्डपुर मंडल की कार्यसमिति की बैठक रविवार को सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर के सभागार में मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय की  अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में मंडल के सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष तथा सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन के कार्यकर्ता उसके संगठन का आधार होते हैं और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देवतुल्य के रूप में पूजा जाता है कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी पूरे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है । भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश में मोदी व योगी की सरकार ने जन-जन के विश्वास पर खरा उतर कर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के तहत काम कर रही है। 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश के युवा, बेरोजगार ,किसान, महिला सभी के उत्थान को लेकर काम किया गया है। जिसको लेकर आज पुनः हम सभी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में आ रहे हैं। मोदी-योगी के विकासवादी कार्यों  तथा बूथ से लेकर ऊपर तक के कार्यकर्ता साथियों के बदौलत ही 2022 में पुनः उत्तर प्रदेश पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी अखिलेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार ने अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करते हुए जन जन के विकास और विश्वास के प्रति कार्य करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संगठन नेतृत्व के आह्वाहन पर जन विश्वास यात्रा जनपद में पधार रही है। इसी क्रम में कपिलवस्तु विधानसभा में भी जन विश्वास यात्रा के आगमन को लेकर पूरे विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक कर योजना रचना तैयार करते हुए भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित होना है। मंडल बैठक को सदर विधायक श्यामधनी राही ,विधानसभा कपिलवस्तु के प्रवासी प्रभारी आर0के कुशवाहा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान बर्डपुर मंडल के नवसृजित बूथों के नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष गणों को अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान भी किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, अमित उपाध्याय ,प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, सबलू साहनी, अभिषेक कसौधन, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, राजेंद्र विश्वकर्मा, मारकंडे मिश्रा, सुरेन्द्र यादव, मंगलेश शुक्ला, मोहन चौधरी, हरिशंकर तिवारी, विजय प्रताप जायसवाल, विजय मोदनवाल, सत्यराम पाण्डेय, जेपी मौर्य, फूलचंद जयसवाल, विवेक गोस्वामी, संतोष उपाध्याय, पवन पाठक, रामनिवास विश्वकर्मा, श्रवण दुबे, वंश बहादुर चौधरी , सुमित्रा जायसवाल,लक्ष्मण चौधरी, सतराम पाण्डेय, किशोरीलाल जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, धर्मेंद्र मिश्रा, पवन मालवीय,हृदय नारायण पाण्डेय,गोविंद दुबे,दीन दयाल ,रामदास,अनिल,दुर्गेश,रामशंकर चौधरी,विजय कुमार, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे|

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post