केंद्र की सरकार अपने विरोधी पार्टी के नेताओं पर चुनाव के समय दबाव बनाने उन्हें कमजोर करने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है – प्रियंका गाँधी

सपा मुखिया अखिलेश यादव व उनके दो कारोबारी नेताओ के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई में प्रियंका गाँधी का समर्थन

सुहैल सिद्दीकी

लखनऊ  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों के खिलाफ शनिवार को आयकर विभाग की कार्रवाई में अब सपा मुखिया को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का भी समर्थन मिल गया है। रायबरेली में प्रियंका गांधी ने रविवार को महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार विपक्षी दलों पर दबाव बनाने के लिए अपनी एजेंसियों का ऐसे ही इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है तो केन्द्र सरकार किसी न किसी को प्रताड़ित करती है। केन्द्र सरकार इन चुनाव के समय ही विपक्षी दल के नेताओं को अपने कब्जे में लेने के सरकार की कई एजेंसियों का दुरुपयोग करती है।

रायबरेली में महिला शक्ति संवाद में प्रियंका ने विकास मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले विकास के मुद्दे न उठें, इसलिए सम्प्रदाय और धार्मिक मामले आगे करे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग विकास के मुद्दे पर सवाल न करें, इसलिए यहां पर तो मूल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। धार्मिक मामलों को राजनीति में लाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ समाजवादी पार्टी भी विकास के काम के मामलों में कांग्रेस के सामने कहीं पर भी नहीं टिकती है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post