हर गांव गली चौराहा सब ओर समाजवाद की अलख जगा रहे विधायक अनिल सिंह
📅 Published on: December 25, 2021
निज़ाम अंसारी
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर पूर्व विधायक अनिल सिंह लगातार अपनी गतिविधियां बढ़ाते हुवे समाजवादी विचार धारा को जनता के बीच समाजवादी अलख जगाने का काम कर रहे हैं अब विधान सभा क्षेत्र के सैकड़ों गांव का दौरा एवम दो दर्जन से अधिक जनचौपाल के माध्यम से आम जनता को पार्टी की नीतियों को बढ़ावा दे रहे हैं। एवम अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में आम जनता को छात्रों , गरीब मजदूरों को सुविधा दी जा रही थी और आज भा ज पा के राज में अधिकारी बेलगाम भरष्टाचार आसमान पर है उक्त विचार पूर्व विधायक अनिल सिंह ने शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरा में समाजवादी जनचौपाल में लोगों को संबोधित करते हुवे कहा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पूर्व सपा शासन काल की उपलब्धियां गिनाई और मौजूदा सरकार पर मंहगाई,भ्रष्ट्राचार और बदतर कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताया।
जन सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि पूर्व सपा शासन काल में पार्टी मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में चौमुखी विकास किया और विभिन्न जनहित योजनाओं के द्वारा जनता को लाभ पहुंचाने का कम किया जिसे जनता आज भी याद कर रही है।उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने का लालच देकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार ने आम जनता को सौगात मै मंहगाई,भ्रष्ट्राचार और आर्थिक तंगी देकर परेशान करने का कम किया है।भाजपा सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है।सारे लाभ की योजनाएं उद्योगपतियों के लिए ही है।जनता सब समझ चुकी है।आगामी विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है जनता बी जे पी के विघटनकारी नीतियों से तंग आ चुकी है जनता अब खुशहाली चाहती है और पुनः अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सरकार बनाना चाहती है। इस दौरान
मनदीप पासवान , पूर्व प्रधान विजय बहादुर यादव , गोपाल श्रीवास्तव , तिलक राम , प्रेम यादव , राम राज यादव , उमर खान , जोखन प्रसाद , प्रभात सिंह , अलीम खान , गोलू खान आदि उपस्थित रहे।


