कांग्रेस की भारत जौङो यात्रा पूरे देश में दे रही है भाई चारे व अमन का पैगाम

ङा0 शाह आलम आनन्दनगर


सिद्धार्थ नगर से चल रही भारत छोड़ो यात्रा जैसे ही विधान सभा फरेंदा के सीमा में प्रवेश की लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया।

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश से नफरत मिटाकर भाईचारा का संकेत दे रही है।
कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष व फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा जैसे आज फरेन्दा के हर्दी डाली से शुरू हुई |

कांग्रेस के कार्यकर्ता व आम जनता ने कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी का फूल माला पहनाकर,ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। भारत जोड़ो यात्रा फरेंदा के हर्दीडाली से शुरू होकर गनेशपुर, विष्णु मंदिर चौराहा, अम्बेडकर तिराहा, फरेंदा कस्बा , कम्हरिया खुर्द, बड़हरा देवी चरण, गोपलापुर होते हुए पिपरा चौराहे पर एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।


कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में चल रहा भारत जोड़ो यात्रा देश से नफरत मिटाकर भाईचारा पैदा करेगी और देश में परिवर्तन का संकेत है,। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में आम आवाम का मिल रहा सहयोग और उत्साह यह बता रहा है कि अब देश और प्रदेश मे परिवर्तन तय है|

क्योंकि जबसे देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से महंगाई, भ्रस्टाचार, तानाशाही चरम पर है,जनता भी इस सरकार में बैठे तानाशाहो से भयभीत है, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मेरे द्वारा भी भारत जोड़ो यात्रा कुशीनगर देवरिया,बलिया, मऊ, आजमगढ़, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर होते हुए आज महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा में पहुंची है जिसका समापन संतकबीरनगर जिले के मगहर में होगा|uसके बाद हम लोग पुनः राहुल गांधी जी के यात्रा में शामिल हो जायेगें।

इस दौरान कांग्रेसी जिलाध्यक्ष शरद सिंह, त्रिभुवन मिश्र, विजय सिंह, स्टेन्ली खान,झिनकू चौधरी,बब्लू चौधरी, रामप्यारे आजाद, अशोक चौरसिया, डॉ अजय चौधरी, रविन्द्र श्रीवास्तव, देवीशरन दूबे,प्रभाकर उपाध्याय,डॉ ज्योति शंकर वर्मा,कलीम इद्रशी,अमर मणि पासवान,दुल्हे, व अब्दुल हक सहित धानी फरेंदा व वृजमनगंज पुरन्दरपुर कोल्हुई रानीपुर बहादुरी व भैयाफरेन्दा के कांग्रेसी शामिल होकर भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाया। वहीं फरेंदा कोतवाल सत्येन्द्र कुमार राय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने लाव-लश्कर के साथ मुस्तैद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post