किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन

विशाल दुबे

भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर “किसान सम्मान दिवस” के अंतर्गत लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में आयोजित किसान सम्मान मेला/ रबी उत्पादकता गोष्ठी कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा श्यामधानी राही सहित जिले के अधिकारी शामिल रहे ।

इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने कहा चौधरी चरण सिंह ने क्रांतिकारी साथियों के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकूमत को बार बार चुनौती दी थी। पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के बड़े सम्मानित किसान नेता रहे, चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने किसानों, मज़दूरों और अन्य कमज़ोर वर्गों को मज़बूत करने और देश में लोकतंत्र को सशक्त करने में प्रभावी भूमिका निभाई। देश और समाज उनका योगदान हमेशा याद रखेगा।
कार्यक्रम में विधायक श्यामधनी राही एवं अन्य अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

इस दौरान मंच पर उपस्थित अन्य सम्मानित अतिथियों के साथ वहाँ मौजूद लोगों के बीच इस कार्यक्रम के आयोजन तथा इसके उद्देश्य हेतु सभी अतिथियों के साथ हमने किसान मित्रों को संबोधित किया। साथ ही किसान मित्रों द्वारा उनके उत्पाद सामग्रियों की लगे हुए स्टाल पर जानकारी प्राप्त किया एवं उन्हें प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के अधिकारी द्वारा विधायक विनय वर्मा का स्वागत सम्मान किया गया।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post
23:23