नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित हुई ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के बीआरसी ग्राउण्ड में नेहरू युवा केन्द्र सिद्धार्थनगर द्वारा शनिवार को ब्लाक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही ने फीता काटकर तथा प्ले ग्राउन्ड में वालीवाल का सर्विस बाल कर किया।


इस अवसर पर सदर विधायक श्याम धनी राही ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा इस तरह के ग्रामीण अंचलों में आयोजन करना निःसंदेह ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रतिभावान बनाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को शिक्षा के साथ साथ खेल के प्रति भी प्रतिभावान बनाती है। उन्होंने कहा की खेल को हार जीत के भाव से नही बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए, जिससे हमें आगे बढ़ने की सीख मिलती है। खेल कूद प्रतियोगिता में बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं व्यापारी ओम प्रकाश यादव ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा तरह तरह के आयोजन लगातार होते रहे हैं। इस तरह के आयोजन से बच्चों का खेल के प्रति आकर्षण बढ़ता है। और अपनी ऊर्जा खेल के माध्यम से देश हित मे प्रयोग करते हैं। खेल के माध्यम से भी राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ावा मिलती है। तत्पश्चात खेल प्रारम्भ हुआ जिसमें वालीवाल में 4 विद्यालयों की चार टीम ने प्रतिभाग किया, जिसमें स्किल्ड कोचिंग सेंटर ने जीत हाशिल कर विजेता बना। कबड्डी की प्रतियोगिता में 6 टीम प्रतिभाग की जिसमे पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहवा के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत हाशिल किया। बालिकाओं की 100 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर की छात्रा खुशबू ने प्रथम स्थान हाशिल किया तथा बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककरहवा के छात्र सोमनाथ ने प्रथम स्थान हासिल किया। तथा खो खो प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनी टीमों को एव विजेताओं को भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अविनाश शुक्ला, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला सूचना मंत्री जय प्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय द्वारा शील्ड, मेडल एवं टीशर्ट देकर उत्साहवर्धन किया गया। मेडल, शील्ड एवं टीशर्ट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम के आयोजक नेहरू युवा केन्द्र के ब्लाक कोऑर्डिनेटर अभिषेक पाण्डेय सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शिक्षक शैलेन्द्र मिश्रा, महेश कुमार, रामसेवक, इंजीनियर रविन्द्र कुमार, मोहम्मद नजीर, मंटू यादव, घनश्याम यादव, सनूप, अजय, किशोरीलाल, राजकमल जायसवाल, बृजेश सिंह, राम सिंह यादव, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post