निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
📅 Published on: December 30, 2022
devendra srivastav
उसका बाजार कस्बा के थाना रोड पर आगामी निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्धाटन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नरायन पटेल ने फीता काटकर किया है।
उन्होंने कांग्रेस के नगर पंचायत उसका के भावी प्रत्याशी मो शकील अंसारी के पक्ष में समस्त कार्यकर्ताओ से संघर्ष करने की अपील की है। इस मौके पर प्रदेश सह अध्यक्ष व विधायक वीरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष काजी सुहेल, दिवाकर त्रिपाठी, अभिनव राय, जावेद सिद्दकी, अब्दुल मन्नान ,शहाबुद्दीन आदि रहे।


