नगर व्यापार मण्डल के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को मिला प्रमाण पत्र व्यापरी हित पर फोकस
📅 Published on: January 1, 2022
निज़ाम जीलानी
ककरहवा (सिद्धार्थनगर )
नवनिर्वाचित नगर व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित नगर सम्मान सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमे व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह बतौर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि थाना मोहना अध्यक्ष जय प्रकाश दुबे उपस्थित रहे। उक्त सभी जिला कार्य कारणि पदाधिकारीयों ने सयुंक्त रूप से अध्यक्ष अमन जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश वर्मा वरिष्ठ महामंत्री सर्वेश वर्मा संरक्षक प्रहलाद गुप्ता, कैलाश कौशल, उपाध्यक्ष विवेक जायसवाल, दिनेश, कृष्णा, विजय प्रताप जायसवाल, त्रियुगी वर्मा, गोपाल आदि सभी पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी देकर प्रमाण पत्र दिया गया।
इस दौरान थाना अध्यक्ष जय प्रकाश दुबे ने कहा की पुलिस व्यापारियों के साथ खड़ी है व्यापारी और पुलिस आपस मे मिलकर एक अच्छे समाज का बढ़ावा मिलता है।
व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कहा व्यापारी के हितों के लिए व्यापार मण्डल कदम से कदम मिला कर चलेगा।
नगर अध्यक्ष अमन जायसवाल ने कहा की नगर मे व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस दौरान कस्बे सभी व्यापारी मौजूद रहे।


