एचडीएफसी बर्डपुर शाखा का डीएम ने किया उद्घाटन
📅 Published on: January 10, 2023
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। जिले के बर्डपुर में एचडीएफसी बैंक की शाखा खोली गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन ने फीता काटकर एव द्वीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक शाखा खुलने से क्षेत्रवासियों को जहां सुविधा का लाभ मिलेगा।
वहीं क्षेत्रवासियों को पहले एचडीएफसी बैंक में किसी काम के लिए जनपद पर जाना पड़ता था। लेकिन अब बर्डपुर में शाखा खुलने से उन्हें सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्हें अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें क्षेत्र में ही सुविधा का लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने कहा कि लोगो को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह बैंक यहां स्थापित किया जा रहा है। अब लोगो को एचडीएफसी के लिए मुख्यालय का चक्कर नही काटना पड़ेगा। उदघाटन कार्यक्रम के दौरान सर्किल हेड अजय गुप्ता ने बताया किएचडीएफसी शाखा बर्डपुर में होम लोन से लेकर एजुकेशन लोन तक कोई भी लोन रहेगा। यहां पर मिलेगा और हम छोटे बड़े व्यापारियों को लोन देकर क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं।
कहीं-कहीं बैंकों पर देखा गया है कि ग्राहकों की सुविधा का ध्यान नहीं रखा जाता है। उन्हें देर तक दौड़ाया जाता है। उनका काम भी नहीं किया जाता है। लेकिन हमारी शाखा में ऐसा कुछ नहीं रहेगा। ग्राहक के सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। ताकि उन्हें असुविधा न होने पाए। हमारे यहां लोन के लिए अप्लाई करने वालों को उनके खाते में पैसा भी जाएगा।
साथ ही चाहेंगे तो उन्हें करेंसी भी मिलेगी। शाखा प्रबंधक शुशील कुमार मिश्रा ने उद्घाटन मौके ओर आये हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एचडीएफसी के उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना ही हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर क्लस्टर हेड अमित बहल, शाखा प्रबंधक नौगढ़ सईद अहमद, उप शाखा प्रबंधक इकबाल अहमद, कैशियर आकाश सिंह, पर्सनल बैंकर्स अक्षय कुमार यादव, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, राजकमल जायसवाल, डॉ प्रमोद यादव, दिलीप पाण्डेय, राज कुमार जायसवाल, सहित क्षेत्र के सम्भ्रांति लोग मौजूद रहे।


