वकील से अभद्रता पर सीओ सिविल लाइंस के खिलाफ जांच के आदेश

अभिषेक शुक्ला
इलाहाबाद प्रयागराज। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने पर सीओ सिविल लाइंस नर नारायण सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिया है मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में अपर पुलिस आयुक्त से कहा कि वह जांच कर इसकी आख्या प्रस्तुत करें।
अधिवक्ता जेपी पांडे का आरोप है कि वह अपने मुंवक्किल पैरवी करने के लिए सीओ सिविल लाइन के पास गए थे लेकिन उन्होंने समस्या सुनने की बजाय अपने पद का दोष देते हुए उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कार्यालय से बाहर धकेल दिया। उनके इस व्यवहार से अधिवक्ता को चोट आई। अधिवक्ता ने इसके खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सीओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद घटना की जांच के लिए अपर पुलिस आयुक्त को आदेश दिया है।
फोटो – सांकेतिक