📅 Published on: June 25, 2023
अभिषेक शुक्ला
जनपद सिद्धार्थनगर के बर्डपुर के घोसवा के पास पोखरे में डूबने से 15 वर्षीय नवयुवक की मौत हो गयी, जिससे ग्रामवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बर्डपुर नं0 12 के टोला गुलजार नगर निवासी आकाश पुत्र रामदेव निवासी घोसवा के पास पोखरे में डूबने से 15 वर्षीय नवयुवक की मौत हो गयी। पोखरे में डूबने की घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।वहीं आनन-फानन में घटना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवयुवक को तालाब के पानी से बाहर निकाला। वहीं पानी से बाहर आने पर युवक की सांसें चालू थीं। आनन-फानन में नवयुवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टर ने नवयुवक को मृत घोषित कर किया। वहीं नवयुवक की मृत्यु होने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।