युवा गौरव सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
📅 Published on: July 5, 2023
निजाम अंसारी
सिद्धार्थनगर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में जनपद के सिविल परीक्षा, जे.ई. एडवांस, नीट में सफल छात्रों के लिए युवा गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में डा अम्बेडकर सभागार में द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया।

युवा गौरव सम्मान समारोह के अवसर पर अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आलोक श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।





