युवा गौरव सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

निजाम अंसारी
सिद्धार्थनगर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में जनपद के सिविल परीक्षा, जे.ई. एडवांस, नीट में सफल छात्रों के लिए युवा गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में डा अम्बेडकर सभागार में द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं मा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया।


युवा गौरव सम्मान समारोह के अवसर पर अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आलोक श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

जनपद के सिविल परीक्षा, जे.ई. एडवांस, नीट में सफल छात्रों को जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर रजत यादव आई.ए.एस., नीट परीक्षा में सफल छात्र नदीम अरशद, सफीक अहमद, ओम सिंह, मो0 आसिफ, आदित्य विक्रम सिंह, दीपाली अग्रहरि, रत्नेश सोनी, श्रेया जायसवाल, सोनाली गुप्ता, अम्बिका कसोैधन, रुमैशा अअजरा, उनैसा वरदा, आकांक्षा चौधरी, शमशुल हुदा खान, इन्द्रजीत चौधरी शालिनी चौधरी, सरफराज आलम, जाहिदमती, अमन चौधरी अंकित मिश्रा, फराज अहमद, हिमांशु सैनी अभिषेक चौधरी, तथा अन्य मीडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post
18:16