वृक्षारोपड़ जन अभियान-2023 के अन्तर्ग राज्यमंत्री , सांसद ,विधायक , प्रसाशनिक अधिकारीयों ,जनप्रतिनिधियों ,ग्राम प्रधानों सहित आम नागरिकों ने भी लगाये पौधे

विनोद कुमार 

सिद्धार्थनगर वृक्षारोपड़ जन अभियान-2023 के अन्तर्गत मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड, उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति द्वारा  सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, जिला संयोजक भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, मुख्य विकास अधिकारी  जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में तहसील नौगढ परिसर में हरिशंकरी का पौधा लगाया गया।

इसके पश्चात तहसील परिसर नौगढ़ में वृक्षारोपड़ जन अभियान-2023 में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड, उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति को जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड, उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि उ0प्र0 में वृहद वृक्षारोपड़ कार्यक्रम में आज सिद्धार्थनगर में उपस्थित हुआ हूॅ। इस आन्दोलन को जन आन्दोंलन के रूप में लेने के लिए मुख्यमंत्री उ0प्र0 जी आज मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपड़ कार्यक्रम में गये है।

सभी मंत्रीगण जनपदों में गये है तथा साथ में 01 आई.ए.एस. अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में लगाये गये है। हम लोग बिजली के बदले पैसा देते जबकि प्रकृति द्वारा हमे निःशुल्क हवा और आक्सीजन मिलता है। जन्म से जीवन की अन्तिम यात्रा तक हमे हवा मिलती है। हमे पेड़ लगाना चाहिए तथा उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए।

हमे प्रकृति को संरक्षण एवं सम्वर्धन देना है। आने वाली पीढ़ी सरकार की नही हम सबकी है। पानी का स्तर नीचे चला गया है। हमे यह संकल्प लेना चाहिए कि यदि 01 पेड़ काटना पड़े तो उसकेे बदले 02 पेड़ अवश्य लगाये। पालीथीन का प्रयोग न करे तथा जब भी सामान लेने बाजार जाये तो थैला लेकर जाये। जगह कम होने पर हमे तुलसी का पौधा लगाना चाहिए क्योकि तुलसी का पेड़ 24 घन्टे आक्सीजन देता है। पौधे अधिक होगे तो वर्षा अधिक होगी।

इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने मंत्री  का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज कहते थे कि 01 वृक्ष 100 पुत्र के बराबर होता है। पूरे प्रदेश में वन महोत्सव का आयोजन हो रहा है। पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग हो रहा है। 6 साल में वन क्षेत्र बढ़कर 9.2 प्रतिशत हो गया है। वर्ष 2027 तक उ0प0्र में वन क्षेत्र बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है।

जनपद को 42 लाख पौधरोपड़ करने का लक्ष्य मिला जिसे सभी विभाग मिलकर वृक्षारोपड़ कर रहे है। हम सबको पेड़ लगाना चाहिए तथा उनकी रक्षा भी करनी चाहिए। मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले 06 वर्षो में 137 करोड़ पेड़ लगाये गये है। आज सभी विकास खण्ड/तहसील में वृक्षारोपड़ कराया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड, उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा केन्द्रीय विद्यालय सिद्धार्थनगर के बच्चो पौधा दिया गया। जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा मुख्य अतिथि  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड, उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति को रूद्राक्ष का पौधा दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा मुख्य अतिथि  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कारागार एवं होमगार्ड, उ0प्र0 सरकार धर्मवीर प्रजापति तथा जनप्रतिनिधिगण का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डीएफओ चन्देश्वर सिंह, तथा अन्य संबधित अधिकारी/कर्मचारी एवं जनता आदि उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त झकहिया में जिला पंचायत सदस्य इज़हार अहमद ने ग्राम पंचायत पचपेड़वा अंबिका प्रताप डिग्री कॉलेज में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत पूरे प्रदेश भर में सभी ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण करवा कर यह संदेश देना चाहती है की वृक्ष लगाने से ही जीवन संभव हैं!

इसी क्रम में प्रधान असीम नैय्यर ने प्राथमिक विद्द्यालय के प्रांगन में तेअचेरों और आम नागरिकों कि सहभागिता से लगाये सागवान सहित अन्य फलदार पौधे |

वृहद् वृक्षारोपण अभियान के तहत जिले के मुखिया कप्तान अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया कहा कि पौधों कि रखवाली बेटों कि परवरिश का तरह होनी चाहिए |

वहीँ बांसी नगर पालिका कि चेयरमैन चमन आरा रायनी ने क्रमचारियों और प्रबुद्धजनों के साथ सैकड़ों पौधे लगाये इस दौरान चमन आरा ने कहा वृक्ष भविष्य कि गारंटी हैं चाहे एक ही पौधा लगाये लेकिन जिम्मेदारी से उसकी देखभाल करें |

शोहरतगढ़ स्थित शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में विद्द्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में कॉलेज के छात्र छात्रों सहित क्रमचारियों ने लगाये सैकड़ों पौधे |