सरकार , विभागीय तंत्र बाढ़ बचाव सुरक्षा के लिए मुस्तैद – स्वतंत्र देव सिंह
📅 Published on: August 14, 2023
रविवार को कूड़ा नदी के ग्राम महुआ के निकट बाढ़ बचाव कार्य का निरीक्षण किया , सुरक्षात्मक कार्यों कि सराहना, केजी बांध पर लगे खंडजे अब पिच होंगे
————-
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । बारिश मे पहाड़ी नदियाँ झूमते हुए चल रही हैं । बारिश में प्रदेश की सभी नदियाँ अति सवेदन शील है और हो भी जाती हैं । गाँव और तटबन्ध की सुरक्षा सूबे की योगी और देश की मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता मे है । पानी और आग से आप और हम टकरा नही सकते । हाँ बाढ़ बचाव के कार्यों की निरीक्षण मै और मेरा विभाग स्वयं करता है ।
नदियों की कटान , तटबन्धो की कटांन , रेनकट , रैट होल सहित बाढ बचाव हेतु सरकार , विभाग और सरकारी तंत्र पुरी तरह से मुस्तैद है । उक्त बातें जल शक्ति विभाग एवं सिंचाई जल ससाधन मंत्री श्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को ब्लॉक लोटन क्षेत्र के कूड़ा घोघी बाँध पर महुआ कटान पर बाढ़ बचाव सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण के दौरान पूर्व से आयोजित चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा ।

बाढ बचाव और सुरक्षात्मक कार्यों कि तारीफ़ भी किया । कार्यों से संतुस्ट दिखे मंत्री जी । पत्रकार जाकिर खान द्वारा दुआबा क्षेत्र मे बने सुरक्षातमक केजी बांध लगे खड़ंजे को पिच के अनुरोध पर मंत्री ने अधिशाषी अभियंता ड्रनेज खंड सिद्धार्थनगर राज किरण नेहरा को पिच के लिए कार्य योजना मे सम्मिलित का दिया निर्देश

उन्होंने कार्यक्रम मे उपस्थिति बाढ़ समिति के सदस्यों, किसानों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि गावं के किसानों और जवानों के सहयोग से भी बांध के कटानों से हिफाजत मे सहयोग मिल सकती है । किसानो का बड़ा सहयोग होता है ।
बारिश और बाढ़ मे किसी अनहोनी से निपटने के लिए पुरी तरह से अलर्ट है ।प्रदेश मे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सूचनाये एकत्र हैं । । बाढ़ बचाव की परियोजनाओं पर विधिवत कार्य हो रहे हैं । गावं ,क्षेत्र जहा से भी सूचना आती हैं ,विभागीय तंत्र और सम्बन्धित कर्मचारी और प्रदेश की सरकार अपनी मुस्तैदी मे चुक नही करती ।
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सरकार हर घर नल योजना से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने जा रही है। हम गांवों में रहने वालों को प्लंबर , फिटर ,आपरेटर केयरटेकर ,सेक्योरिटी ,गार्ड जैसे पदों पर संविदा के आधार पर रोजगार दे रहे हैं।
इसी क्रम मे डुमरियागंज लोक सभा के हर दिल अजीज सांसद जगदम्बिका पाल ने चौपाल को संबिधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी और देश की मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए कल के भविष्य छात्र छात्राओ को स्मार्टफोन व टेबलेट देने का निर्णय पूरे प्रदेश और देश मे सराहा जा रहा है ।
निश्चित रूप से यह स्मार्टफोन छात्र छात्राओं व युवाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगा । यह स्मार्टफोन जहां एक और उनकी पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगा । इसी तरह से सड़को के निर्माण और विजली कि व्यवस्था मे अमूल परिवर्तन किया हैं । जो पूर्व कि सरकारों मे नही था । इसी क्रम मे सदर विधायक श्यामधनी राही ने भी चौपाल को सम्बोधित किया ।

इस अवसर पर भाजपा के जिला संयोजक कन्हैया पासवान, सीडिओ जयेन्द्र कुमार , एसडीएम सदर डाक्टर ललित कुमार , सीओ सदर अखिलेश वर्मा , कोतवाल लोटन चंदन कुमार लारी , थानाध्यक्ष मोहाना जीवन त्रिपाठी , मुख्य अभियंता गोरखपुर आलोक जैन, अधिक्षण अभियंता बस्ती मण्डल मनीष साहू, अवनीश साहू, अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खण्ड सिद्धार्थनगर



