बाइक अनियंत्रित होने पर गिर गया था युवक , घायल युवक का इलाज के दौरान मौत

इन्द्रेश तिवारी 

शोहरतगढ़।शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहना जुनूबी टोला शिवानगर निवासी 17 वर्षीय युवक प्रिंस चौधरी पुत्र श्यामकरन चौधरी का सड़क हादसे में मौत।जिससे क्षेत्रवासियों में गम का माहौल है वहीं परिवार वालों  में जवान बेटे के गम में बदहवास है।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहना जुनूबी टोला शिवानगर निवासी प्रिंस चौधरी पुत्र श्याम करन चौधरी उम्र लगभग 20 वर्ष बुधवार को दिन मे साढ़े ग्यारह बजे अपने गांव शिवा नगर से शोहरतगढ़ बाजार से जा रहा था।

कि रास्ते मे महासईया सागर के पास सड़क पर अचानक बाइक आनियंत्रित होकर गिर गयी।जिसमें प्रिंस चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पाकर परिवार वालों ने वीपीएल हॉस्पिटल सिद्धार्थ नगर में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया ।मेदांता हास्पिटल लखनऊ में बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी।