मिश्रौलिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत उड़वलिया में बाबा दरिया शाह का दो दिवसीय वार्षिक उर्स शनिवार और रविवार से शुरू हो कर सोमवार को समाप्त हो रहा है।
दूरदराज से आए अकीदतमंदों (श्रद्धालुओं) ने मजार पर चादर चढ़ाई और मनौती मांगी । मजार के बाहर मेले का आयोजन किया गया । हर आयु वर्ग एवं सभी धर्म के लोग कई जिलों से इकट्ठा हो कर बाबा की दर्शगाह पर दुवा मांगी ।
लोगों द्वारा खरीदारी करते हुए दिखे तो बच्चों ने झूला एवं अन्य मनोरंजन साधन से लोक उठाया उर्स के पहले दिन और दूसरे दिन समाप्ति के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों सहित नेपाल महाराजगंज , बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, गोंडा,श्रवस्ती, बहराइच ,तुलसीपुर ,सहित अन्य शहरों के श्रद्धालु मजार पर पहुंचते हुए हाजिरी दी।
फातिहा पढ़ने के साथ दुआएं मांगी । मेला स्थल पर विभिन्न क्षेत्र से आए दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों सजाए रखीं । अगरबत्ती, इत्र ,चादर, खिलौने ,खजला, हलवा पराठा ,की दुकान पर लोग खरीदारी करते रहे।
सर्कस ,विशाल झूला, हवा झूला ,एवं अन्य मनोरंजन के साधन पर बच्चों की भीड़ नजर आई।
महिलाओं के सिंगार प्रसाधनों पर भी भीड़ जुटी रही ।
मजार पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए।
शायरों ने अपनी अपनी अंदाज में दरिया शाह बाबा की शान में कलाम पढ़े ।
उर्स प्रबंधक मनव्वर हुसैन चौधरी ने बताया कि उर्स दो दिनों से हो रहा है। आज समाप्ति के अवसर पर किसी श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसकी विशेष व्यवस्था की गई है।
ग्राम प्रधान अकबर अली, जैश मोहम्मद अली ,मोहम्मद सद्दाम हुसैन, शमसुल्लाह, उपस्थित रहे।
मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिश्रौलिया पुलिस को रही उप निरीक्षक दरोगा यादव खुशी लाल ,रामदरश आदि
पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।