📅 Published on: October 23, 2023
Kapilvastupost
डीएम पवन अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल की मौजूदगी में चेयरमैन सुनील अग्रहरि के साथ सोमवार को दुर्गा पूजा, दशहरा के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु एवं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कस्बा बढ़नी में पैदल गश्त किया गया तथा आमजन से संवाद स्थापित कर लोगों से आपस में सौहार्द बनाये रखने की अपील किया गया। पैदल गश्त के दौरान कस्बा बढ़नी में स्थापित मूर्तिकारों से उनकी समस्याओं जैसे बिजली के तार आदि के बारें में पूछा गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया। पैदल गस्त के दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ शशांक सिंह व चौकी प्रभारी बढ़नी सभाशंकर यादव के साथ अन्य उप निरीक्षक, कर्मचारीगण आदि मौजूद रहें।