📅 Published on: October 26, 2023
kapilvastupost
जिले के नगर पंचायत बिस्कोहर बाजार में नारी शक्ति बंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां मुख अतिथि के रुप में परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह को आना था उनका कार्यक्रम 1:30 बजे श्री राम प्रसाद शिक्षक संस्थान बिस्कोहर में आयोजित था लेकिन निर्धारित समय से करीब 5 घंटे देरी से आने की वजह से कार्यक्रम के आयोजक सतीश द्विवेदी द्वारा भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनते हुए कार्यक्रम का समापन करना पड़ा |
करीब 6:00 बजे पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि सदन में महिलाओं के लिए जो बिल पास किया गया है वह महिलाओं के लिए काफी हितकर है महिलाओं के विकास के लिए जो बिल पास किया गया है
वह जन जन तक पहुंचे, जिससे सभी महिलाएं सशक्त होगी उन्होंने कहा कि अबकी बार तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव के घर की सीटें बच गई थी लेकिन आने वाले 2024 के चुनाव में उनके परिवार की भी सीटें नहीं बचेगी, और उत्तर प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी 80 की 80 सीटो पर जीत हासिल करेगी।