दलित गौरव संवाद ” अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के रोवांपार दलित बस्ती में चौपाल का आयोजन

प्रेम चन्द गौड़ 

सिद्धार्थ नगर 25 अक्टूबर / उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ” दलित गौरव संवाद ” अभियान के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के रोवांपार दलित बस्ती में चौपाल का आयोजन किया गया|

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी विश्व विजय सिंह भी उपस्थित थे। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने एवं संचालन जिला सचिव इनामुर्रहमान ने किया।

चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा दलितों की उपेक्षा हो रही है दलितों पर बेतहाशा अत्याचार हो रहे हैं और दलितों की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है।

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी ने संविधान के द्वारा दलितों को जो अधिकार दिये थे भाजपा सरकार उन अधिकारों को खत्म करने के लिए संविधान को बदलने का कुचक्र रच रही है|

जिसे कांग्रेस पार्टी के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि देश में दलित वर्ग को समाज में बराबरी का अधिकार कांग्रेस ने दिलाया था।

और कांग्रेस सरकारों ने ही दलितों की तरक्की और खुशहाली के लिए समय समय-समय पर तमाम कल्याण कारी योजनाएं चलाई जिससे दलितों का विकास हुआ। आज भाजपा सरकार में दलितों का विकास ठप्प है।

चौपाल को पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर तिवारी, प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडेय, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, सुदामा प्रसाद, देवेन्द्र कुमार राव, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, नादिर सलाम, कृष्ण बहादुर सिंह, लक्ष्मी यादव आदि ने भी संबोधित किया ।

चौपाल से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने दलील वर्ग के तमाम प्रबुद्ध जनों के घर जाकर उनसे दलित अधिकार मांग पत्र भी भरवाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहरत राव, कोषाध्यक्ष रियाज़ मनिहार, आसिफ रिज्वी, ब्लाक अध्यक्षगण नौगढ़ रितेश त्रिपाठी, खुशियांव मैनुद्दीन, डुमरियागंज मुकेश चौबे, बर्डपुर होरी लाल, लोटन प्रमोद कुमार सहित दिवाकर त्रिपाठी, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, कन्हैया पांडेय, प्रहलाद गिरि, हरि प्रकाश पासवान, शौकत अली, सुनील कुमार, अयोध्या, राम लखन, सुकई, मतीऊल्लाह खान, अर्जुन कन्नौजिया, जाफर अली, जुबैर खान सहित बड़ी संख्या में दलित वर्ग के लोग उपस्थित थे।