📅 Published on: October 27, 2023
Kapilvastupost
शोहरतगढ 27 अक्टूबर / कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे दलित गौरव संवाद अभियान के क्रम में आज शोहरतगढ विधानसभा क्षेत्र के गडाकुल की दलित बस्ती में कांग्रेस पार्टी द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह पूर्वांचल प्रभारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने एवं संचालन महासचिव दीपक यदुवंशी ने किया।
चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने ही दलितों को तरक्की का अवसर प्रदान किया। दलित बच्चों को पढ़ाई में आरक्षण, नौकरी में आरक्षण कांग्रेस पार्टी ने ही दिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व इन्दिरा गांधी जी ने जमींदारी ख़त्म कर दलितों को जमीनों का मालिक बनाया। आज़ समाज में दलित अगर सबके साथ सम्मान से रह रहे हैं तो यह कांग्रेस पार्टी की ही देन है।
पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि सभी गैर कांग्रेसी सरकारों ने दलितों के साथ सिर्फ छलावा करके उनका वोट लिया है लेकिन कांग्रेस सरकारों ने हमेशा दलितों के विकास के लिए ही काम किया है
प्रदेश सचिव सच्चिदानंद पांडेय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अलावा सभी पार्टियों ने हमेशा दलितों की अनदेखी की है इसलिए दलित भाइयों को अब पुनः कांग्रेस पार्टी के साथ आना चाहिए।
इस दौरान नादिर सलाम, दीपक यदुवंशी, देवेन्द्र गुड्डू, कृष्ण बहादुर सिंह, जिल्ले गालिब, रियाज़ मनिहार, रंजना मिश्रा, सादिक अहमद, इश्तियाक चौधरी, योगेश मिश्रा, रितेश त्रिपाठी, आसिफ रिज्वी, लक्ष्मी प्रसाद यादव, अकबाल अहमद, प्रहलाद गिरि, विंध्याचल चौधरी, दिवाकर त्रिपाठी, मैनुद्दीन, मुकेश कुमार चौबे, अर्जुन कन्नौजिया, अकबर अली, शौकत अली, वलीउल्लाह हाशमी, हरि प्रकाश पासवान, मतीऊल्लाह खान, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, कन्हैया पांडेय सहित बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग उपस्थित थे।