जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे धान खरीद कार्यशाला का आयोजन , धान की खरीद 1 नवंबर से 28 फरवरी तक की जाएगी

इन्द्रेश तिवारी 

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल  की अध्यक्षता मे धान खरीद की वर्ष 2023-24 की कार्यशाला आयोजित की गयी जिसमे अपर जिलाधिकारी महोदय, संभागीय खाद्य नियंत्रक बस्ती संभाग, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सभी एजेंसियो के जिला प्रबंधक व जनपद के सभी क्रय केंद्र प्रभारी व ई पॉस मशीन के इंजीनियर व ट्रेनर उपस्थित रहे सभी को धान खरीद के बारे मे बताया गया|

ई पॉप मशीन चलाने की ट्रेनिंग दी गयी जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया की समय से केंद्र खुले किसानो का धान निमानुसार क्रय किया जाये उनके बैठने इत्यादि की उचित व्यवस्था की जाये |

कृषक को धान बिक्री से सम्बंधित जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई किसी भी कृषक को परेशान ना किया जाये अन्यथा सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी | जनपद मे समस्त ब्लॉको मे कुल 128 क्रय केंद्र खोले गए है धान क्रय 1 नवंबर से 28 फरवरी तक की जाएगी|