विदेश भेजने के नाम पर पांच लोगों से एक लाख की ठगी

Kapilvastupost

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नीबी दोहनी में एक कार्यालय खोल कर जालसाजों ने पांच लोगों को विदेश भेजने की लालच देकर बीजा के नाम पर 1.04 लाख की ठगी की गई हुई है।

जालसाज पीड़ितों का पासपोर्ट लेकर भी फरार हो गए हैं। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जालसाजों द्वारा शोहरतगढ़ कस्बे के नीबी दोहनी में ग्लोबल मेन पावर साल्यूशन के नाम से कार्यालय खोला गया था।

पीड़ितों का कहना है कि जालसाजों ने बताया था कि लोगों कुवैत, कतर, सऊदी अरब सहित अन्य देशों के लिए वीजा दिलवाते हैं। वह जहाज का टिकट भी उपलब्ध कराते हैं। बीते एक नवंबर को वह उनके कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि कार्यालय में बैठी दो लड़कियों ने पासपोर्ट ले लिया और कहा कि पासपोर्ट और रुपये जमा कर दीजिए। रुपये जमा होने के बाद उन लोगों ने मेडिकल करवाया। उसके बाद जालसाजों ने कहा कि

वीजा और टिकट 15 दिन बाद मिल जाएगा।

उसके बाद इन पांच लोगों में से चौहट्टा निवासी कमलेश तीन दिन पहले वह वीजा और टिकट लेकर कुवैत जाने के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। जैसे ही उनका वीजा व टिकट एयरपोर्ट चेक हुआ तो उसे फर्जी पाया गया।

जब इसकी जानकारी उनकी पत्नी को मिली तो वह सोमवार को शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर दी।

चार अन्य लोगों को जानकारी मिलते ही जब फर्जी कार्यालय पहुंचे तो वह बंद मिला।