कोरोना गाइड लाइन के अनुसार 14 फ़रवरी से खुलेंगे छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक के स्कूल
📅 Published on: February 13, 2022
एस खान
कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी आने के बाद एक ओर जहां कई राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश में भी इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं. 14 फरवरी सोमवार से प्रदेश के सभी स्कूल खोल दिए जाएंगे. प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है.
गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूल खोले जा चुके हैं. इन कक्षाओं के स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोला गया है. कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्र अब स्कूल खुलने के बाद ऑफलाइन मोड में पढ़ाई करेंगे. हालांकि, स्कूलों को कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा


