जब तक जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा धुरिया समाज के लोग बहिष्कार करेंगे आगामी लोक सभा का चुनाव

Prem Chand gaud

आज दिनांक आदिवासी विकास सेवा संस्थान के नेतृत्व में 23 ऩवम्बर 2023 को जनपद सिद्धार्थ नगर के समस्त गोंड, धुरिया सगा समाज के लोगों द्बारा एक अहम बैठक कर लोकसभा चुनाव का विरोध जताया गया बैठक का उद्देश्य “धुरिया” समाज के लोगों का जिले व तहसील के सक्षम अधिकारियों द्बारा 24/7/2008 में कमेटी द्बारा निर्णय कर आफलाइन “धुरिया अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र” जारी किए गए थे जिसको आनलाइन निर्गत नहीं किया जा रहा है ।

इस संबंध में सैकड़ों “धुरिया” जनजाति समाज के लोगों द्बारा सर्वसम्मति से भगवान बड़ा देव को साक्षी मानकर शपथ लिया गया है व कसम खाया गया है की यदि लोकसभा चुनाव से पहले गोंड, धुरिया जनजाति समुदाय का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया तो हम सभी सगा समाज के लोगों द्बारा आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।