📅 Published on: January 8, 2024
Kapilvastupost
29 दिसम्बर 2023 को आयोजित ग्राम चौपाल ( गांव की समस्या, गांव में समाधान ) के आयोजन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर बेहतर चौपाल के आयोजन पर एक और सम्मान पत्र ग्राम पंचायत रमवापुर के नाम होगया । पुरस्कार वितरण के दौरान लोहिया कला भवन में अनुपस्थित रहने पर आज खण्ड विकास अधिकारी महोदया श्रीमती कृतिका अवस्थी द्वारा सम्मान पत्र प्राप्त किया ।
उक्त सम्मान पत्र मिलने पर जफर आलम ने समस्त ग्राम पंचायत सदस्यों और सम्मानित ग्राम वासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा सम्मानित ग्राम वासियों का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त होता रहे।