📅 Published on: January 11, 2024
जांच के दौरान अतिजोखिम श्रेणी में 9 गर्भवती महिलाओं को पाया गया
Kapilvastupost
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को जांच की गई।यह अभियान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला।अभियान के दौरान 35 गर्भवती महिलाओं की जांच पेट की जांच विटाल जांच,लैब जांच सहित पंजिका रजिस्टर पर उनको दर्ज किया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर निवेदिता ने बताया कि कुल 35 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई जिसमे से 9 महिलाओं को अतिजोख़िम गर्भवती श्रेणी में पाया गया जिनको जांच सहित उचित सलाह एवम दवाएं भी दी गई। इसके अलावा एच आर पी पंजिका में उनको दर्ज करते हुए उनका पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है।
उन्होंने बताया कि जच्चा बच्चा सुरक्षित रहे और उनको सही समय पर जांच, दवाओं की सुविधाएं मिले उसके लिए अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत जांच के दौरान डॉक्टर निवेदिता,स्टाफ नर्स संध्या एवम सौम्या जैसवाल,शीला यादव,काउंसलर रिंकी,लक्ष्मी शर्मा,फर्माशिष्ट रामसहाय, एलटी अख्तर हुसैन, एम सी टी एस आपरेटर विजय कीर्ति चंदन,वार्ड ब्वाय मकसूद,जितेंद्र उपस्थित रहे।