सिद्धार्थ नगर – नवागत एसपी प्राची सिंह ने बार्डर क्षेत्रों का किया दौरा

Kapilvastupost

आगामी त्यौहार मकरसंक्रान्ति, गणतन्त्र दिवस व शान्ति व्यवस्था आदि के दृष्टिगत कानून एवं शांति- व्यवस्था बनाये रखने के लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा एसएसबी टीम के साथ भारत-नेपाल बार्डर के थानाकपिलवस्तु क्षेत्रान्तर्गत कस्बा व अलिगढ़वा बार्डर पर किया गया पैदल गश्त व भ्रमण कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।

जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखने, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आगामी त्यौहार मकरसंक्रान्ति, गणतन्त्र दिवस व शान्ति व्यवस्था आदि के दृष्टिगत शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा एसएसबी टीम के साथ भारत-नेपाल बार्डर के थाना कपिलवस्तु के कस्बा, अलिगढ़वा बार्डर पर पैदल गश्त व भ्रमण किया गया तथा आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुए लोगों से बात कर आपस में सौहार्द बनाये रखने की अपील की।

गश्त में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी सदर अखिलेश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु व थाना कपिलवस्तु, एसएसबी के जवान शामिल रहे।