डुमरियागंज – नकली तंबाकू फैक्ट्री का पर्दाफाश 27 लाख रुपये का माल बरामद पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

kapilvastupost 

जिला सिद्धार्थ नगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में मशहूर ब्रांड की नकल कर नकली तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारकर 3 अदद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया|

बताते चलें कि मुखबिर की सूचना पर 2 थाना क्षेत्रों की पुलिस ने क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज सुजीत राय की अगुवाई में संयुक्त ऑपरेशन कर डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेवाँ चौराहे पर संचालित एक फैक्ट्री पर छापा मारा|

जहां पर मुंबई की मशहूर बम्बई स्पेशल पंढरपुरी एन.आर टोबैको तंबाकू के नाम की नकली तंबाकू बनाते हुए 2 महिला,और 1पुरुष को गिरफ्तार किया।

जबकि एक अभियुक्त भागने में सफल रहा। पुलिस को नकली फैक्ट्री से लगभग 27 लाख का माल,तैयार पैकिंग की गई 15 बोरी सुर्ती,लेबल रील रैपर 9 बंडल,एक अदद चार पहिया वाहन भी जब्त किया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग माल तैयार करते थे और हमारे पिता इसे बाजार में सप्लाई करते थे। साथ ही अभियुक्त ने बताया कि हमारे पास असली कंपनी का माल बनाने का कोई भी लाईसेंस या अधिकारपत्र नही है।

बाईट-सुजीत राय सीओ डुमारियागंज