Skip to content

Kapilvastupost
बढ़नी सिद्धार्थनगर।इटवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कठेला गर्वी के गोपाल कृष्ण गोखले विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय चेचराफ बुजुर्ग में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा एवम् ग्रामीण संवाद कार्यक्रम आयोजन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया गया तो वही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयूष्मान कार्ड भी वितरण किया गया।
विजय पाण्डेय ने क्रार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने कहां हम सब देशवासी सौभाग्यशाली हैं जो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। हम सब को संकल्प लेना चाहिए की भारत को विकसित देश बनाएं।
केंद्र व प्रदेश की सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। और उन्होंने कहा है कि सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार गांव में जा कर विभाग के लोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा की मोदी सरकार की योजना की गारंटी आप लोगों को मिल रही है और भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे।
उज्जवला योजना के तहत मोदी जी ने महिलाओं को निः शुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया गया। हर गरीब को आवास मिले।10 करोड़ गरीब महिलाओं को गैस चूल्हा दिया गया और 2022 तक 4 करोड़ गरीब लोगों को पक्का मकान दिया गया, स्वच्छ भारत आभियान के तहत देश के हर गरीब को निः शुल्क शौचालय मिला है।
जनधन खाते में 55 करोड़ लोगों का बैंक खाता खुलवाया। प्रधान मंत्री सौभाग्य योजना में हर गांव में बिजली दी गई।कार्य क्रम को राम बदन पाठक, जिला संयोजक दल सिंगार दूबे, राम बरन यादव भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिव पाल सिंह, राम कृपाल चौधरी ने भी संबोधित किया।वहां उपस्थित लोगों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई।
इस दौरान नोडल अधिकारी सभाजीत यादव,ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि नसीबुल ग्राम पंचायत सचिव रितेश कुमार विश्वकर्मा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवपाल सिंह, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष दल सिंगार दूबे, राम बरन यादव, राजेश मिश्रा, राम कृपाल चौधरी, सुनील कुमार गुप्ता,श्यामू गुप्ता, लेखापाल लुकमान अहमद,पर्व प्रधान आनारुल्लाह, रमेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि कठेला शर्की राम विनेश निषाद, पंकज कुमार यादव, नफीश अंसारी, राम मिलन, राजेश मिश्रा, किशुन दूबे, प्रधान प्रतिनिधि नसीबुल, साजिद हुसैन, केशरी नन्दन, प्रेम शंकर, बलराम निषाद, समय प्रसाद, रुस्तम, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी , समूह की महिलाएं आदि ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!