📅 Published on: January 15, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पतिला के कम्पोजित विद्यालय के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रहे डॉक्टर सतीश द्विवेद्वी का स्वागत फूल माला से किया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को आम जनता के बीच रखा और बताया कि किस प्रकार से डबल इंजन की सरकार उनके लिए कार्य कर रही है। वहीं इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओ द्वारा लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया इसके अलावा कार्यक्रम में ग्रामीण और गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि क्या 2014 से पहले कभी कोई सरकार आप के दरवाजे तक आई।लेकिन बीजेपी सरकार ने आम आदमी की उन्नति के लिए हर दम तैयार रहती है कार्यक्रम में कई विभागों के स्टाल भी लगाए गए।लेकिन आंगन वाडी,और खाद्य एवं रसद विभाग के प्रतिनिधि गायब रहे जबकि सरकार का स्पष्ट आदेश है कि सभी विभाग के लोग मौजूद रहें। अब जब पूर्व मंत्री के कार्यक्रम में यह हाल है तो असहाय जनता के लिए इनका रवैया कैसा होता होगा यह सहज अनुमान लगाया जा सकता है।