सिद्धार्थ नगर – थानेदार का घूस मांगने का ऑडियो वायरल पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने इटवा सी ओ को सौंपी जाँच

थानेदार का घूस मांगने का ऑडियो वायरल पर पुलिस अध्यक्षक ने लिया संज्ञान

kapilvastupost

सिद्धार्थनगर थानेदार का एक लाख रुपये घूस मांगने का ऑडियो वायरल। जिले में किसी मामले में फंसे अभियुक्त को बचाने को लेकर 1 लाख की डिमांड का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

चिल्हिया थाना प्रभारी और वहां तैनात सब इंस्पेक्टर से बातचीत का बताया जा रहा है वायरल ऑडियो।
छेड़खानी के एक मामले में आरोपित 2 व्यक्तियों को बचाने को लेकर हो रही है यह डील।

कल का बताया जा रहा है या ऑडियो।
कुछ दिन पूर्व छेड़खानी के एक मामले में तीन लोगों के खिलाफ एक महिला ने दी थी तहरीर। जिसमें से दो लोगो को बचाने को लेकर हो रही है इस ऑडियो में रुपए के लेनदेन की बात।

पुलिस ने आरोपितों का शांतिभंग में किया था चालान।
ए एसपी सिद्धार्थ का बयान मामला का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने इटवा क्षेत्राधिकारी को सौंपी है वायरल ऑडियो की जांच।

बाईट-सिद्धार्थ——ए एसपी ,सिद्धार्थनगर।