मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अवैध ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर विधायक विनय वर्मा के विरोध के बाद सिद्धार्थ नगर के सी एम ओ का ट्रांसफर
📅 Published on: January 19, 2024
Kapilvastupost
शोहरतगढ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक विनय वर्मा लगातार अपने विधानसभा में स्वास्थ्य सेवा को लेकर बेहतर करने का प्रयास करते दिखते है आज उन्हीं की देन है कि विधानसभा में झोला छाप डॉक्टर काम दिखते हैं। लेकिन इस व्यवस्था को खराब करने को लेकर विधायक ने कड़ी नाराजगी व्यक्ति की है साथ उन्होंने इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर कड़ी कार्यवाही करने को लेकर मुलाकात भी की।
उन्होंने कहा कि कल दोपहर लगभग 2 बजे जनपद सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हमारे विधानसभा क्षेत्र के शोहरतगढ़ एवं बढ़नी के साथ सौतेला व्यवहार करने व लावारिस की तरह व्यवहार करने तथा सीएचसी सेंटर पर अवैध रुप से ट्रांसफ़र-पोस्टिंग में उनकी संलिप्तता की शिकायत को लेकर माननीय उप मुख्यमंत्री सह मंत्री स्वास्थ्य बृजेश पाठक एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सेन जी को अवगत कराया था जिसको तत्परता से संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ उचित कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।
जिसके क्रम में सिद्धार्थनगर जिले में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार बाजपेई किए गए निलंबित।
उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।
स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने डॉ नरेंद्र कुमार बाजपेई को विभागीय कार्यो में शिथिलता बरतने, चिकित्सीय सेवाओं में लापरवाही, आम जनमानस व प्रतिनिधियों के साथ खराब व्यवहार की शिकायत का संज्ञान लेते हुए किया निलंबित।
डॉक्टर बाजपेई फिलहाल अपर निदेशक सहारनपुर मंडल के कार्यालय से किए गए संबंध।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ट्वीट कर दी जानकारी।


