भारत संकल्प यात्रा पहुंची हरिजोत गिनाई गई सरकार की उब्लब्धियां

Nizam Ansari 

सिद्धार्थनगर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम में इटवा ब्लाक के ग्राम पंचायत हरिजोत गाँव में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदंबिका पाल शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को आम जनता के बीच रखा और बताया कि किस प्रकार से डबल इंजन की सरकार उनके लिए कार्य कर रही है।

वहीं इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओ द्वारा लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया।

वही ग्राम पंचायत अधिकारी नियाज अहमद ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार द्वारा किए जा रही योजनाओं का गुणगान किया।

आवास, विधवा,व्रधा पेंशन ,विकलांगो पेंशन,किसान सम्मान निधि,व अन्य योजना आगर कोई न पा रहा हो वो मुझ से सीधा सम्पर्क करें।उपस्थित प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप मिश्रा,संजय सिंह, निपेन्द्र सिंह,मोना पाण्डे, अब्दुल्लाह बुखारी आदि उपस्थित रहे।