📅 Published on: February 1, 2024
Devendra Srivastav
उसका बाजार ।स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरखपुर सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पकड़ी चौराहा पर प्लाई लदा ट्रेलर एक ऑटो पर पलटने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई जब कि ऑटो में सवार कुल पांच लोगो के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर है।
बताया जाता है कि प्लाई लदा ट्रेलर (ट्रक) सिद्धार्थनगर से गोरखपुर की ओर जारहा था और वह अभी पकड़ी चौराहे पर पहुंचा ही था कि उसका की ओर से सवारी लेकर नौगढ़ की तरफ जारहे ऑटो के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिससे मौके पर ही ऑटो चालक सुधीर सिंह की मौत हो गई और ऑटो में सवार पांच लोग बुरी तरह घायल होगए।घायलो का नाम क्रमशः जोखन (60वर्ष) पुत्र नरेश निवासी रामगढ़वा बृजमनगंज जिला महराजगंज, आदित्य (12वर्ष ) पुत्र अवधेश निवासी केसारी थाना चिल्हिया ,उर्मिला (32 वर्ष) पत्नी अवधेश और 35 वर्षीय अवधेश पुत्र पल्टन निवासी केसारी चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर और राकेश (45 वर्ष) पुत्र डा.नंदकिशोर धर्मपुर जिला महाराजगंज का नाम शामिल है।
जबकि ऑटो चालक सुधीर सिंह निवासी सहजनवा बाबू थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज की मौके पर ही मौत होगयी।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह दुर्घटना इतनी भयानक थी चौराहे पर मौजूद लोग सहम गए।बड़ी मुश्किल से जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रेलर को खड़ा किया गया और घंटे भर बाद रास्ता जाम हटाया जासका।घटना के बाद भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी होगयी।
घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और प्रशासन के लोग पहुंचने लगे ।घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, एसपी प्राची सिंह ,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव,भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान,पूर्व मंत्री डॉक्टर सतीश द्विवेदी जैसे तमाम लोग पहुंचे।