📅 Published on: February 3, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर महोत्सव में आए हुए सभी पशुपालकों को पशुपालन विभाग, सिद्धार्थ नगर द्वारा पशुओं में होने वाले प्रमुख रोग एवं बचाव के बारे में जानकारी दिया गया।
पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पशुओं में होने वाले प्रमुख रोग जैसे खुर पका मुंह पका, गला घोटू, ब्रूसेलोसिस, लंपी स्किन डिजीज आदि का समय समय पर विभाग द्वारा टिकाकरण किया जाता है।
डॉ गुप्ता द्वारा यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय लाइवस्टॉक मिशन के अंतर्गत बकरी पालन, सूकर पालन, कैटल फीड मशीन पर लोन की सुविधा उपलब्ध है एवं गोकुल मिशन के अंतर्गत निशुल्क कृत्रिम गर्भाधान विभाग द्वारा किया जाता है।