📅 Published on: February 22, 2024
Kapilvastupost
बढ़नी सिद्धार्थ नगर। सशस्त्र सीमा बल 50 वी वाहिनी सीमा चौकी महादेव बुजुर्ग की टीम द्वारा अवैध रूप से पेड़ों की कटान कर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ले जा रहे दो लोगों को 12 बोटा शीशम की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर शाम को बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से पेड़ों की कटान पर शिकंजा कसते हुए सीमा चौकी महादेव बुजुर्ग के गश्ती दल द्वारा महादेव गांव के निकट दो व्यक्तियों द्वारा शीशम की लकड़ी ट्रेक्टर पर लादकर लेकर जाते हुए देखा गया , एसएसबी की टीम ने चेकिंग के दौरान पकड़े गए लोगों से गाड़ी में लदे 12 बोटा शीशम की लकड़ी से सम्बन्धित बिल/कागजात दिखाने को कहा , मौके पर कागजात दिखाने में असमर्थ रहे जिसके बाद गश्ती दल द्वारा पकड़े गये सामान को आवश्यक कागजी कार्यवाही कर जब्त सामग्री के साथ दोनो अभियुक्त रामसुमेर पुत्र कहनू और रिजवान पुत्र अली मोहम्मद गांव – शिवभारी, पोस्ट व थाना – ढेबरूआ, जिला- सिद्धार्थनगर को अग्रिम कार्यवाही हेतु फारेस्ट रेंज इटवा को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान “सी” समवाय एसएसबी महादेव बुजुर्ग की गश्ती दल मुख्य आ./सा. एम. नरेन्द्र भाई, आ./सा. ओम प्रकाश स्वामी, अजीत कुमार सिंह, खटल नवनाथ नारायण, बिध्युत डेका मौजूद रहे।