अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा असहाय व गरीब महिलाओ को अंगवस्त्र भेंट
📅 Published on: March 8, 2022
निज़ाम अंसारी
शोहरतगढ़ थाना परिसर मे अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर मंगलवार को शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा असहाय व गरीब महिलाओ को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर किया गया सम्मानित।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 यशवीर सिंह के आदेश के क्रम मे मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद रावत के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ हरिश्चन्द्र के निर्देशन मे शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर असहाय व गरीब महिलाओ को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया.
इस दौरान वेद प्रकाश श्रीवास्तव, शान्ति नरायण त्रिपाठी पप्पू बाबा ,राणा सिंह,दिलीप चंद्र वर्मा, पिन्टू ,उपनिरीक्षक रविकान्त मणि त्रिपाठी,बाबू लाल दूवे, हे0मु0 सतीश कुमार, म0का0 प्रिया शुक्ला,ज्योति, प्रतिभा पाण्डेय,बलवंत, अशोक कुमार व शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्ति आदि मौजूद रहे।


