सिद्धार्थ नगर – अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर 09 अगस्त / अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी का संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह ने किया। कार्यक्रम के उपरांत नरकटहा देवियापुर के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व राम आसरे त्रिपाठी जी के सुपुत्र सतीश चन्द्र त्रिपाठी एवं खेसरहा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व पंडित राम कुमार शास्त्री जी के पौत्र राजेश कुमार शर्मा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

उसके उपरांत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व प्रभू दयाल विधार्थी जी की धर्म पत्नी श्रीमती कमला साहनी पूर्व विधायक के जोगिया स्थिति आवास पर जाकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में आजादी के सभी नायकों को नमन करते हुए देशवासियों को अगस्त क्रांति दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

काजी सुहेल अहमद ने आगे कहा कि वर्ष 1942 में आज ही के दिन महात्मा गांधी जी ने ” करो या मरो” का नारा देकर अंग्रेजी हुकूमत को ललकारने का काम किया था। गांधी जी के नेतृत्व में देशवासियों ने ” अंग्रेजों भारत छोड़ो ” के संकल्प को आत्मसात किया और आजादी के लिए देशव्यापी अभियान चलाया। देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानीयों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा।

जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह एवं सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि अगस्त क्रांति भारत की आजादी की लड़ाई के इतिहास में एक महत्वपूर्ण निर्णायक जनसंघर्ष की गौरवशाली दास्तान का दूसरा नाम है जिसने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थीं । आज अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर हम सभी लोग स्वतंत्रता सेनानियों को उनके साहस और बलिदान के लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर रंजना मिश्रा, अनिल सिंह अन्नू, सादिक अहमद, सबरे आलम, रियाज़ मनिहार, गंगेश्वर राय, ऋषिकेश मिश्रा, रितेश त्रिपाठी, होरी लाल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, दिवाकर त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, हरि प्रकाश पासवान, शौकत अली, नियाज़ अहमद, अंकित शर्मा, रमाशंकर, अकरम अली, श्याम नारायण उपाध्याय सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post