📅 Published on: September 28, 2024
kapilvastupost
ओडिशा के बालासोर जिले में यूपी के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. श्रद्धालु भुवनेश्वर, कोणार्क और जगन्नाथ मंदिर से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि काफ़ी लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में कुल 57 लोग सवार थे।
यूपी के रहने वाले सभी श्रद्धालु बलरामपुर सिद्धार्थनगर वा बस्ती जिले के निवासी बताए गए हैं।
मृतकों में सिद्धार्थनगर जिले के राम प्रसाद 55 व संतराम 53 वर्ष ग्राम सिकरा थाना इटवा, सिद्धार्थनगर के रहने वाले थे। जबकि दो अन्य मृतक बलरामपुर जिले के बताए जा रहे हैं।
इस सम्बंध में उड़ीसा के बालासोर पुलिस ने मीडिया को बताया कि हादसा शुक्रवार आधी रात को हुआ।पुरी की ओर जा रही बस नेशनल हाइवे-60 पर महमूद नगर पटना के पास सड़क से फिसलकर धान के खेत में जा गिरी| सभी घायलों का इलाज चल रहा है।