सिद्धार्थ नगर – बड़ौदा यू0 पी0 बैंक के फरार कैशियर को साढ़े दस लाख रुपयों के साथ पुलिस टीम ने पकड़ा

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर आज दिनांक 28.09.2024 को गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त को ककरहवा से ठोठरी बाजार जाने वाले मार्ग नेपाल सीमा के समीप से गिरफ्तार किया गया तथा समस्त वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त
01.सावन कुमार सिंह पुत्र शशिरंजन निवासी ग्राम मोहल्ला खरसंड थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर राज्य बिहार हाल पता बड़ौदा यू0पी0 बैंक ठोठरी बाजार थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर ।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त सावन कुमार सिंह पुत्र शशिरंजन निवासी ग्राम मोहल्ला खरसंड थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर राज्य विहार हाल पता बड़ौदा यू0पी0 बैंक ठोठरी बाजार थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर में कैशियर था ।

दिनांक 23.8.2024 को ठोठरी के बड़ौदा यूपी बैक से अपने दोस्त मनीष पुत्र राजेश निवासी कृष्णा नगर (रामनगर) तेतरी बाजार थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर की मदद से मैने बैंक से ₹ 10,71,019/- लेकर फरार हो गया था ।

जिसके सम्बन्ध में शाखा प्रबन्धक बड़ौदा यू0पी0 बैंक ठोठरी बाजार द्वारा थाना लोटन पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था तब मै डर गया पुलिस द्वारा मेरे घर व जिले मे दबिस देने लगी मै हैरान परेशान हो गया ।

तब मैने सोचा कि अब मै बैंक का पैसा लौटा कर उनसे माफी मांग लूंगा । इस लिये सारा रुपया लेकर मै नेपाल चला गया था । ताकि पुलिस से बच सके और आज नेपाल से पगडंडी के सहारे ककरहवा की तरफ से आकर बैक का पैसा लेकर मै ठोठरी बडौदा यूपी बैंक लौटाने के लिये जा रहा था कि आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया ।

अभियुक्त से बैंक गबन के बाकी के पैसो के बारे पूछने पर बता रहा है कि साहब बाकी के रुपये मैने आने जाने खाने पीने मे खर्च कर लिया हूं । वह भी पूरा कर दूंगा । अभी मेरे पास नही है ।
बरामदगी का विवरण-
₹10,45,370/-(दस लाख पैतालिस हजार तीन सौ सत्तर रुपये )नकद/