सिद्धार्थ नगर – 24 घंटे से लगातार मुसलाधार बारिश से एक बार फिर से बाढ़ आने की संभावना डी एम ने किया दौरा

अभी जुलाई महीने में आई बाढ़ ने जनपद के तीन सौ गाँव को अपने लपेटे में ले लिया था डी एम डॉ राजा गणपति आर के शानदार प्रशासनिक व्यवस्था ने हालात ख़राब नहीं होने दिए |

kapilvastupost

सिद्धार्थ नगर – लगातार 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण एक बार फिर से बाढ़ की संभावना बन गई है। जिले के कई इलाकों में पानी भरने लगा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, और निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को पानी बढ़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है।

बाढ़ की आशंका को देखते हुवे डी एम ने धनौरा मुस्तहकम , शीतल खैरी , बाला नगर , झुन्गह्वा , बाणगंगा सहित एक दर्जन गाँव का दौरा किया | गाँव को छार केटेगरी में बाँटा गया है | छोटे बच्चों , बीमार व्यक्तियों , गर्भवती महिलाओं विकलांगों पर फोकस कर कदम उठा जायेंगे इसके लिए तैयारी कर ली गयी है |

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। सिद्धार्थ नगर के प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, और प्रशासन ने बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में 1 से 8  तक स्कूलों और  बाढ़ प्रभावित सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है, और लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की जा रही है।

DM डॉ. राजा गणपति आर ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों की भी व्यवस्था की जा रही है, और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जिले में वृहस्पतिवार रात से हो रही भयंकर बारिश ने आज शनिवार को कुछ राहत की साँस मिली है जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहा भारी बारिश से शोहरतगढ़ तहसील के एक दर्जन गाँव में बाढ़ का पानी घुस गया है इनमें महथा और गजहडा गाँव में गाँठ भर पानी लग रहा है |

इस दौरान एस डी एम शोहरतगढ़ चन्द्र भान सिंह , जिला सूचना धिकारी विमलेश कुमार सहित  ग्राम प्रधान मो नसीम खान , ग्रामप्रधान शिवकुमार , ग्रामप्रधान सुखराम , महेंद्र निषाद , दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे |

बाढ़ की आशंका को देखते हुवे विधायक ने दिखाई तत्परता जिला प्रशासन से संवाद जारी 

बाढ़ की आशंका के दृष्टिगत डी एम से विधायक ने कहा अपने विधानसभा शोहरतगढ़ अंतर्गत बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए पूर्व के जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर एवं दिशा की बैठक में अपने विधानसभा के कटान, बांध, नहर, नदी कटवा के वारे में कुल 16 बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करवाया था।

मैं आपसे आग्रह पूर्वक कहना चाहता हूँ की मेरे द्वारा दिये गये सभी बिंदुओं पर आप समीक्षा कर मुझे अवगत कराने का कृपा करें, अगर किन्ही बिंदुओं पर कार्य नही हो पाया है तो आप संज्ञान में लेकर उक्त कार्य को यथाशीघ्र करवाने की भी आपसे अपेक्षा रखता हूँ।

मेरे द्वारा सूचित किये गये कार्यों की पूरी लिस्ट मैं इस पोस्ट के साथ भी संलग्न कर रहा हूँ। चूँकि बाढ़ की विभीषिका का अंदेशा इसबार भयावह होने की सूचना दी जा रही है ऐसे में ख़ासकर मैं सिंचाई विभाग से कहना चाहता हूँ कि पूर्व के शेष बचे कार्यों को संज्ञान में लेकर निष्पादित करने की दिशा में तत्परता दिखाये|

जिससे आने वाले समय में विकट हालातों से निजात पाया जा सकेगा, सारे ऐहतियातों के साथ हमसभी को आनेवाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने की ज़रूरत है जिसमें हम सभी शासन-प्रशासन की अहम भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि विधानसभा शोहरतगढ़ एसडीएम शोहरतगढ़ से फोने कर बताया गया है कि मेरे विधायक निधि से लाई गई सभी नाव को आवश्यक जगहों पर लगा दी जाये साथ ही कोई और नाव जो उपयोग में नहीं है उसको भी बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में लगा दिया जाये।

साथ ही राहत बाढ़ सामग्री की उपलब्धता हर जगह सुनिश्चित करने हेतु भी एवं पशुओं को सुरक्षित स्थान के साथ चारा की व्यवस्था करने हेतु भी एसडीएम शोहरतगढ़ आपको सूचित करता हूँ।