📅 Published on: September 29, 2024
Kapilvastupost
पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने जिले के कथित विकास की कलई खोलकर रख दी है।गांव तो गांव शहर हाईवे पर पानी ही पानी नजर आ रहा है।
जिले के शहर से लेकर गांवों तक बारिश के पानी ने कोहराम मचा दिया है।कहीं सड़के धंस रही है तो कही पानी सड़को से ऊपर गुजर रहा है और कहीं तो इस बारिश ने नवनिर्मित पुल को अप्रोच को ही गायब कर दिया है।
जिस से लोग काफी परेशान और फर्जी विकास का ढोल पीटने वालों पर नाराजगी जताते हुए कई तरह की बाते कर रहे हैं।
बांसी क्षेत्र में प्राप्त सूचना के अनुसार गांवों तक जाने वाले अधिकतर लिंक रोड माननीय लोगो के कृपा से रोड काम झील अधिक नजर आ रहे।
तिलौली से बेलौहा जाने वाले रोड पर पानी इतना है कि लोग गोता लगाते अपने गांवों तक पहुंच रहे हैं ऊपर से लोग गिरकर चोटहिल भी हो रहें हैं। वही हाल काजी रूधौली से सोनखर जाने वाले लिंक रोड का है, जगह जगह गड्ढे और उसमें भरे पानी रोड और तलाब में भ्रम पैदा कर रहे हैं।
महोखवा भटौली,किलकिल रोड,अहिरौली रोड और करही से कोटिया गाड़ोरी संपर्क मार्ग लबालब पानी से भरे होकर विकास की हकीकत बयां कर रहे हैं।
मुख्य हाईवे से पिपरा भईया गांव में जानें के लिए सभी रोड गड्ढे और जलभराव से पूर्ण हैं।
बांसी नगर पालिका के अंतर्गत अभी कल रोड धंसने की खबर आई है लेकिन उस से भी बदतर हालात गैस एजेंसी रोड, टेकधर मुहल्ले से मंगलबाजार रोड और सोनारी सहित गंगुली गरगजवा और राप्ती बंधे से लेकर नलकूप कार्यालय तक की है।
मिली जानकारी के मुताबिक रानीगंज से सतवाढ़ी संपर्क मार्ग पर बने पुल का अप्रोच पहली ही बारिश में बह गया जिस से दर्जनों गांवों का सम्पर्क कट गया है।
सूचना प्राप्त होने तक उक्त रोड पर गांठ से उपर पानी बह रहा था। ऐसे में लोग सत्ता पक्ष को जमकर कोस रहे हैं और कह रहे की डीएम साहब न होते तो इस से भी बुरा हाल होता।
लोगों ने बताया कि जिलाधिकारी साहब जब से आए हैं तब से अधूरे कार्यों में तेजी आई है वर्ना बारिश से हालात और भी बदतर हो सकते थे।