सिद्धार्थनगर: लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ढेबरूवा-इटवा स्टेट हाईवे पर यातायात ठप हो गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हाईवे पर स्थित पकड़िहवा के पास मुख्य मार्ग पर बने पुल का निर्माण अधूरा होने से बाई पास बनाया गया था जो कई जगहों पर जलभराव और सड़कें टूटने के कारण वाहन चलाना असंभव हो गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।
प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति का जायजा लिया जा रहा है, लेकिन अभी तक आवागमन सामान्य करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। इससे दैनिक यात्रियों, स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को अत्यधिक परेशानी हो रही है।
अधूरा बृज निर्माण कार्य होने से लोगो को उठानी पड़ रही मशक्कत
स्थानीय निवासी ग्राम प्रधान राम सूरत यादव , पकड़िह्वा प्रधान यशोदानंद मिश्र , ग्राम प्रधान अकरहरा हामिद हसन बताते हैं कि बारिश के कारण सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और प्रशासन की ओर से पुल निर्माण कार्य में देरी के कारण समस्या और विकराल हो रही है।
व्यापारियों का कहना है कि उनकी आपूर्ति व्यवस्था भी ठप हो गई है, जिससे स्थानीय बाजारों में सामानों की कमी हो रही है।प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश से काम में बाधा आ रही है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसूरत यादव रास्ता बंद करने की व्यस्था का आदेश देते एस डी एम शोहरतगढ़
वहीं, जनता मांग कर रही है कि जल्द से जल्द हाईवे पर स्थित पुलिया निर्माण व मरम्मत कर उसे फिर से चालू किया जाए ताकि उनकी दैनिक जिंदगी सामान्य हो सके।
बताते चलें कि ढेबरूवा इटवा मार्ग स्टेट हाईवे मार्ग है जो बढ़नी इटवा शोहरातगढ बलरामपुर और बस्ती को जोड़ता है।
बारिश के कारण तुलसियापूर मार्ग पर आवागमन बंद है। वहीं शोहरतगढ़ बढ़नी मार्ग पर गणेशपुर चौराहे से लेकर गणेशपुर गांव के आखिरी उत्तरी छोर तक लगभग दो किलोमीटर की सड़क पर दो फुट से ज्यादा पानी बह रहा है।