📅 Published on: November 6, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर निपुण जनपद-सिद्धार्थनगर की संकल्पना को साकार करने की दिशा में आदरणीय जिलाधिकारी के प्रेरक नवाचारी पहल; बेस्ट प्रैक्टिसेज वाले विद्यालयों के साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम के क्रम में आज दिनाँक 05 नवम्बर 2024 को बाँसी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मधुकरपुर और बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हलौरा के शिक्षण स्टाफ को जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।
इन विद्यालयों में शैक्षणिक नवाचारों,डी.ओ. लेटर एवं दोनों एसओपी के अनुसारगतिविधियों का बेहतर व सुव्यवस्थित क्रियान्वयन कर विद्यालय को निपुण बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया।